मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत झाँसी में महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल की गई। सूरजप्रसाद राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा जैनब को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान जैनब ने महिला थाने का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र और जनसुनवाई में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया भी कराई गई।

एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में हुई इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देना है।
