Gold, Silver Rate Today: पिछली कुछ दिनों में भारी गिरावट के बाद एक बार से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज एमसीक्स सिल्वर का रेट 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 250436 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Sona Chandi Ka Bhav: आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले सोने के मूल्य की जांच कर लें. इसके लिए आप शहर के कई दुकानों में पूछताछ कर सकते हैं या फिर आप ज्वेलर्स को फोन कर सकते हैं. आज के लिए कीमत अपडेट नहीं होने के मामले में अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं.
UP Gold Silver Rate Today: इन दिनों सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. जिससे निवेशक भी हैरान है. आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में आज सोना-चांदी के ताजा रेट क्या है?
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 2 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) रुपये 1,46,900 प्रति 10 ग्राम हो गई.
अगर आप 22 कैरेट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹ 1,39,900 प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत आज ₹ 3,00,000 प्रति किलोग्राम है.
जानकारों का कहना है कि सोने में यह तेजी नई सुरक्षित निवेश मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में सकारात्मक पूंजी प्रवाह की वजह से आई है.बाजार ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की चेतावनियों पर नजर रखे हुए है. इतना ही नहीं अमेरिका में शुल्क (टैरिफ) से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले निवेशक जोखिम से बचने की रणनीति अपना रहे हैं.
