झांसी। जिला सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक सुरजीत सिंह के पिता, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक धर्मपाल सिंह का दिल्ली में 81 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह के पिता धर्मपाल सिंह (81) का आज इलाज के दौरान दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिवंगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम नगला पौपा, तहसील सासनी, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन उनके परिवार के साथ है। जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
