श्री रामचंद्र मिशन, जो वर्तमान में वैश्विक स्तर पर हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट के नाम से जानी जाती है, के झांसी केंद्र पर आज सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शहर के लगभग 100 अभ्यासीगण शामिल हुए। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि संस्था अब तक झांसी जिले में लगभग 3000 लोगों को जोड़ चुकी है तथा ध्यान एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मिक उन्नति की दिशा प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्था के इतिहास, उद्देश्य एवं आध्यात्मिक सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1945 में शाहजहांपुर निवासी पूज्य श्री रामचंद्र जी महाराज, जिन्हें श्रद्धापूर्वक बाबूजी कहा जाता है, ने अपने पूज्य गुरु श्री रामचंद्र जी महाराज, जिन्हें लालाजी के नाम से भी जाना जाता है, के पावन नाम पर श्री रामचंद्र मिशन की स्थापना की थी। संस्था का उद्देश्य ध्यान एवं आंतरिक साधना के माध्यम से मानव जीवन में प्रेम, भाईचारा, एकता, आत्मिक शांति तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना करना है।सत्संग में पूज्य बाबूजी महाराज के 30 अप्रैल जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में शाहजहांपुर में आयोजित होने वाले विशाल आध्यात्मिक भंडारे हेतु पंजीकरण का आह्वान भी किया गया। बताया गया कि यह आयोजन दो बैचों में संपन्न होगा। प्रथम बैच 29, 30 अप्रैल एवं 1 मई को तथा द्वितीय बैच 4,5 एवं 6 मई को आयोजित किया जाएगा। झांसी केंद्र की ओर से जिले के अभ्यासीगण, परिवारीजनों एवं जिज्ञासु नागरिकों से समय रहते पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया।इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि फरवरी 2026 में शाहजहांपुर में श्री रामचंद्र मिशन एवं हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट के ग्लोबल गाइड के सान्निध्य में एक विशाल आध्यात्मिक सत्संग एवं भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें लगभग 35 से 40 हजार लोगों ने पांच बैचों में भाग लिया था। आज झांसी केंद्र पर उन्हीं प्रेरणादायी वार्ताओं का पुनर्पाठ एवं विवेचन किया गया, जिससे उपस्थित अभ्यासीगण ने आध्यात्मिक प्रेरणा एवं लाभ प्राप्त किया। वक्ताओं ने बताया कि मुस्तरा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित झांसी केंद्र पर ध्यान एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण से पहले, प्रशिक्षण के दौरान अथवा प्रशिक्षण के बाद किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता और न ही उसकी अपेक्षा की जाती है। संस्था की मान्यता है कि ईश्वर बिकाऊ नहीं हो सकता। गुरुकृपा से जब यह आध्यात्मिक मार्ग निशुल्क प्राप्त हुआ है, तब उसे जन-जन तक निस्वार्थ भाव से पहुंचाना ही एक नैतिक दायित्व है। इसी भावना के साथ संस्था का प्रत्येक प्रशिक्षक और अभ्यासी समाज में आंतरिक परिवर्तन एवं आत्मिक जागरण का संदेश पहुंचाने में संलग्न है। झांसी केंद्र की ओर से कहा गया कि जो लोग ईश्वर-साक्षात्कार की अभिलाषा रखते हैं तथा मन का संतुलन, आत्मिक शांति एवं गुस्सा, भय, ईर्ष्या, असंतोष जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त जीवन की दिशा में अग्रसर होना चाहते हैं, वे केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्तियों को ध्यान-प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं को समझने, जीवन को संतुलित बनाने और भीतर से बेहतर होने का मार्ग उपलब्ध कराया जाता है।अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु इच्छुकजन हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट एवं श्री रामचंद्र मिशन, झांसी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9696 906707 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!