झांसी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई दूरदर्शन न्यूज (डीडी न्यूज) उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की दिशा में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को झांसी के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम “ट्रिलियन ट्रैकर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांसी नगरवासी, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम का शुभारंभ झांसी मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने झांसी मंडल में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी, जनहितकारी विकास परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना के विस्तार पर भी प्रकाश डाला। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरी ने जिले की कानून व्यवस्था और पीड़ित को तुरंत सहायता और समाधान पर विस्तार से बताया,

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने झाँसी जनपद के विकास और योजना का पूर्ण लाभ कर प्रशासन की कार्ययोजना को बताया और उन्होंने कहा कि झांसी में जल्द ही विकास के चार चांद लगेंगे, उन्होंने “जन संवाद” से जन समस्याओ का समाधान होने पर आम जन के चेहरे पर खुशी के साथ ही डिफेन्स कोरिडोर का निर्माण, पर्यटन परियोजनाओं का विकास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में विस्तार अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड़ ने गौशालाओ में अन्ना जानवरो को भीषण गर्मी से बचाव के उपायों सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विस्तार से बताया, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है तथा विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को झांसी जनपद एवं मंडल में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पेयजल, सड़क, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, औद्योगिक विकास तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुए कार्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनभागीदारी की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन एवं एंकरिंग डीडी न्यूज लखनऊ से आईं दीप्ति शाही ने करते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस विशेष कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग लगभग तीन घंटे तक चली। कार्यक्रम में समन्वय संवाददाता विकास शर्मा और लखनऊ से आई तकनीकी एवं प्रोडक्शन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग, प्रस्तुतीकरण और प्रसारण संबंधी सभी व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि “ट्रिलियन ट्रैकर” एक विशेष श्रृंखला है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार शाम 5:00 बजे डीडी न्यूज पर प्रसारित किया जाता है। झांसी संस्करण का प्रसारण भी आगामी शनिवार को इसी समय किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में हो रहे विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर जनता के सामने प्रस्तुत करना और शासन-प्रशासन तथा आमजन के बीच संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में एडी सूचना सुरजीत सिंह, डीपीआरओ बालमुकुंद श्रीवास्तव, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कुमार सिंह, बीएसए जितेंद्र गौड़, ग्राम प्रधान, उद्योग एवं स्वतः रोजगार से सम्बंधित महिलाए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं झाँसी के आम नागरिक उपस्थित रहे।
