झांसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग जनपद शाखा झांसी के तत्वावधान में संघ कार्यालय (संघ भवन) में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम में 28 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित संघ के प्रांतीय अधिवेशन में जनपद झांसी के जिला मंत्री शिवसिंह चौहान के प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही उनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिवसिंह चौहान के संगठन के प्रति समर्पण, कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए कार्यों तथा उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रयाग नारायण सविता, ब्रजकिशोर पाठक, सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता श्रेष्ठ कुमार कुशवाहा, रेलवे यूनियन झांसी-दिल्ली के सचिव राजेंद्र सिंह परिहार, झांसी रेलवे शाखा सचिव मनीष पस्तोर, कमलेश परिहार (अध्यापक), गोविंद दास, जीतेंद्र पाल, कमलेश वर्मा, महेंद्र कुमार सुमन, राजेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, रामकुमार श्रीवास्तव, शुभाशीष मौर्य, शिवचरण, महेंद्र कुमार, बृजेंद्र कुमार, अच्छेलाल पाल, कमलेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रवि कुमार (बरुआसागर), राहुल राजपूत, गोटीराम, ठाकुर दास, मुकेश शर्मा, अनूप राय (दाऊ), भगत सिंह, श्रीमती गायत्री, श्रीमती रीमा सिंह, श्रीमती मालती, श्रीमती नजमीन बानो, श्रीमती मीना राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
