झांसी में भूजल सप्ताह के तहत पुलिस कार्यालय में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और पानी की हर बूंद को बचाने का आह्वान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जुलाई को झांसी पुलिस कार्यालय में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। एसएसपी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि— “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प।”

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और ‘जल शक्ति अभियान—कैच द रेन’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण, उसके समुचित उपयोग और समाज में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
