इनर व्हील क्लब वीरांगना, झांसी की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर मित्रता, विश्वास एवं आपसी सहयोग का संदेश दिया। इसके पश्चात केक काटकर सभी ने इस विशेष दिवस का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया तथा आपसी स्नेह, एकता और सौहार्द को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल, स्नेहलता अग्रवाल, आशू शर्मा, सरिता अग्रवाल, सोनल गर्ग, सुषमा अग्रवाल, रेखा नगरिया, नीता सराफ एवं अंजू सेठ सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की सचिव शिखा मोदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
