Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विकलांग, विधवा एवं जरूरतमंदों को किट एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना बटोरी।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम एमएलसी रामतीरथ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, विधायक रश्मि आर्य एवं विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडीएम वरुण पांडे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में आये सभी जनप्रतिनिधियों का फ़ूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया, एवं मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेट किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, लाभार्थी, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

