लोक भवन लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजना कार्यालयों के शिलान्यास मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर जनपद स्तर पर पं0 दीनदयाल सभागार झाँसी में अध्यक्ष, जिला पंचायत पवन गौतम, सदस्य, विधान परिषद रमा निरंजन, विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्या एवं विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यकम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने अवगत कराया है कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के पर पद चयनित 343 अभ्यथियों को नियुक्त पत्र प्रदान किये जाने के साथ-साथ जनपद में 25 नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसके कम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के पद नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र व नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराये जाने हेतु शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी स्नेह गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी रानी देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनेश राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामबाई पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।
कार्यकम का संचालन वरिष्ठ समाज सेविका/शिक्षाविद् नीति शास्त्री द्वारा किया गया। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
