ARR, APR और ट्रू-अप पर होगी चर्चा, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झांसी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (दविविनिलि) द्वारा वाणिज्यिक वर्ष 2026-27 के एआरआर (टैरिफ), वर्ष 2025-26 के एपीआर (एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू) तथा वर्ष 2024-25 के ट्रू-अप के संबंध में जनसुनवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
इस दौरान बताया गया कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे गांधी ऑडिटोरियम, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 झांसी में जनसुनवाई आयोजित होगी।
इस जनसुनवाई में ग्रामीण व शहरी उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उपभोक्ता दविविनिलि द्वारा आयोग में दाखिल टैरिफ याचिका पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान डिस्कॉम द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से टैरिफ याचिका के प्रमुख बिंदुओं जैसे बिलिंग निर्धारण, औसत बिलिंग दर, लाइन लॉस, ऊर्जा संतुलन, ट्रू-अप, एपीआर और एआरआर सारांश पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जनसुनवाई में पहुंचकर अपने सुझाव साझा करें और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाएं। साथ ही राष्ट्रहित में बिजली बचाने का भी आह्वान किया गया।
