शारीरिक शिक्षा विभाग एवं इंजीनियरिंग विभाग* के संयुक्त तत्वावधान में हुआ ,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्घाटन मुकाबलों में ध्यानचंद, एग्रीकल्चर और फूड टेक की टीम विजयी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में आयोजित बुंदेलखंड प्रीमियर लीग (BPL) का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं शुभकामनाएं देते हुए किया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रो. डी.के. भट्ट, एस्टेट ऑफिसर, डॉ. अतुल खरे, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. मुन्ना तिवारी एवं डॉ. ऋषि सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बुंदेलखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहले मुकाबले में इकोनॉमिक्स (हर्षित राज) की टीम का सामना दद्दा ध्यानचंद (यशोवर्धन) की टीम से हुआ। रोमांचक संघर्ष में दद्दा ध्यानचंद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में मास्टर ब्लास्टर (अभिषेक सिंह) और एग्रीकल्चर (आनंद) की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः एग्रीकल्चर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरे मुकाबले में फार्मेसी (उदय प्रकाश) और फूड टेक (राजवीर सिंह) की टीम आमने-सामने रहीं। शानदार बल्लेबाजी, अनुशासित गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के दम पर फूड टेक की टीम ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया।
उद्घाटन दिवस पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। आयोजन समिति ने बताया कि बुंदेलखंड प्रीमियर लीग का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव बबेले सहित डॉ. उपेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. स्वप्ना सक्सेना, डॉ. के.एल. सोनकर, श्री अमित श्रीवास्तव, डॉ कृष्णा पांडे, डॉ. विनोद बौद्ध, डॉ. रोहित तिवारी, डॉ. यज्ञपाल सिंह, प्रीति श्रीवास, अभिमन्यु सिंह, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप, डॉ. सत्येंद्रउपाध्याय. डॉ प्रशांत सोलंकी डॉ. शशिकांत वर्मा, डॉ. अतुल खरे, डॉ. संतोष पांडेय, विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
