झाँसी पुलिस की प्रभावी पैरवी का एक और बड़ा परिणाम सामने आया है। जनपद में 81 आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने एडीजीसी फौजदारी तेज सिंह गौर को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा एडीजीसी फौजदारी तेज सिंह गौर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि न्यायालय में प्रभावी और सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप अब तक 81 आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई है।
इन मामलों में हत्या और पॉक्सो जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं, जिनमें अपराधियों को आजीवन कारावास सहित अन्य कठोर सजाएं दिलाई गईं। एसएसपी ने कहा कि तेज सिंह गौर की कर्तव्यनिष्ठा, विधिक दक्षता और प्रभावी पैरवी से न केवल अपराधियों को सजा मिली, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
एसएसपी ने एडीजीसी तेज सिंह गौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे आगे भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
