प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जबकि झांसी में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झांसी के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सांसद अनुराग शर्मा, उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार नहीं बल्कि देश सेवा का माध्यम है।

उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

झांसी में कुल 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिनमें सबसे अधिक 196 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से रहे। इसके अलावा डाक विभाग, ईएसआईसी, आईटीबीपी और बैंकिंग सेवाओं में चयनित युवाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार देने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ने का बड़ा माध्यम बन चुका है।”
वहीं डीआरएम झांसी ने कहा
“यह केवल नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा का अवसर है। युवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं।”
