शहीद स्मृति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में अपने पद की शपथ लेकर स्वतन्त्रता संग्राम की पहली दीपशिखा महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18जून 2026 से लेकर पूरे वर्ष देश के लिए बलिदान हुए महापुरुषों की जयंती मनानूका संकल्प लिया, अध्यक्ष श्री रामप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि नगर के विद्यालयों में स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले सेनानियों के संघर्ष को विद्यार्थियों को बताया जाएगा, सचिव निलय जैन ने कहा कि बुन्देलखण्ड की विभूतियों राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त, उपन्यास सम्राट वृन्दावन लाल वर्मा, आचार्य धुलेकर जी, जैसे महापुरुषों की जयंती भी इस वर्ष आयोजित की जाएगी, संरक्षै एंव मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि शहीद स्मृति ने गत वर्षों में अनेक स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों की शूरवीरता को ज्वलित करने में अहम भूमिका निभाई है, नयी समिति और बेहतर काम करेंगी, आज के शपथ ग्रहण में श्री कुंज बिहारी गुप्ता, प्रदीप जैन, मोहन नेपाली संरक्षक, रामप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष, निलय जैन सचिव, राजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष, प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, मनमोहन मनु एंव मधुर वर्मा सहसचिव, सुदर्शन शिवहरे प्रचार मंत्री, दिनेश भार्गव सचेतक, जयंत मणि जैन आडिटर, एंव कार्यकारिणी जुगल शिवहरे, रवीश त्रिपाठी, मृत्यु जंय नेपाली, गजानन खानवलकर, आदित्य नारायण दुबे, सुरेन्द्र अग्रवाल, सदस्यों ने शपथ ली, संचालन सचिव निलय जैन, एंव आभार मनमोहन मनु ने व्यक्त किए,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!