झांसी। क्षेत्र के बिहारीपुरा एवं नूरनगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए मनोनीत पार्षद श्रीमती प्रीती माहौर लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति कराई जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी क्रम में प्रीती माहौर ने क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं एवं वार्डवासियों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निर्देश दिए कि क्षेत्र में समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्षेत्रवासियों ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए माहौर का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसेवा के प्रयासों की सराहना की।
