Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
“झांसी में आज पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहां पहली बार झांसी पहुंचीं अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीजी कानपुर ज़ोन ने मीडिया से संवाद किया।
प्रथम नगर आगमन पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मौके पर बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं प्रीति सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
एडीजी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई और थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अब देखना होगा कि एडीजी के इस दौरे के बाद झांसी में पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर किस तरह के नए बदलाव सामने आते हैं।
