भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से झांसी महानगर के मंडलों का पैरामेडिकल कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मार्च एवं 31 मार्च को झांसी विधानसभा क्षेत्र में तथा 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को बबीना विधानसभा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग में अनुभवी वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान के लिए तैयार किया जाएगा।

भाजपा का यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसमें मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे
इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री नंदकिशोर भिलवारे, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, महामंत्री विनोद नायक, अरविंद राजपूत उपाध्यक्ष रानू देवालिया, देवेंद्र दुबे,ओम बिहारी भार्गव, मीनू राजावत, अमित जादौन, रोहित गोठनकर, मंगल श्रीवास्तव, विनीत खटीक, अंकित राजा यादव, प्रदीप खटीक, भूपेंद्र सिंह, धीरज गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, अभिषेक जैन,,सुरेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार, शुभम बनर्जी, हरिकिशन, दिव्यांश पाखरे, रवि राजपूत,उपस्थित रहे!
